Portal Active 2026
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2026
टॉप कंपनियों में काम करने का मौका + ₹9,000 महीना स्टाइपेंड – यहाँ से करें रजिस्ट्रेशन
योजना के तहत मिलने वाले लाभ (Benefits)
PM Internship Scheme: इस योजना के माध्यम से भारत के युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने की लाइव इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से निम्नलिखित आर्थिक लाभ दिए जाएंगे:
- मासिक स्टाइपेंड: हर महीने ₹9,000 (₹4,500 सरकार + ₹4,500 कंपनी देगी) सीधे बैंक खाते में।
- जॉइनिंग सहायता: इंटर्नशिप शुरू करते समय एकमुश्त ₹6,000 की अतिरिक्त सहायता राशि।
- मुफ्त बीमा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ सरकार उठाएगी।
कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility)
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom, BCA, BBA, B.Pharma) पास।
- उम्मीदवार कोई फुल-टाइम रेगुलर नौकरी या रेगुलर पढ़ाई न कर रहा हो (ओपन/डिस्टेंस वाले पात्र हैं)।
कौन पात्र नहीं है? (Ineligible)
- IIT, IIM, IISER, या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स।
- जिनके पास CA, CS, CMA, MBBS, MBA, या कोई मास्टर डिग्री है।
- यदि परिवार की वार्षिक आय ₹12 लाख से अधिक है।
- यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी/नियमित सरकारी कर्मचारी है।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Direct Links)